जेल ब्रेक कर भागे बंदियों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
लुधियाना | केंद्रीय जेल से रविवार रात 8 बजे से पहले फरार दो बंदियों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने साफ किया है कि दोनों जेल की दीवार से ही फरार हुए हंै। गौरतलब है कि जेल ब्रेक के बाद जेल प्रशासन ने होमगार्ड के जवान विघासर और पाेस्को मुलाजिम दर्शन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मगर पुलिस ने आज साफ किया है कि दोनों आरोपी जसवीर सिंह और हरदीप सिंह दीवार से ही चढ़ कर फरार हुए हैं। एडीसीपी -4 राजबीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार जेल में जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने जेल में 4 घंटे की जांच में बताया कि जेल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने दोबारा खंगाली है। इसमें दोनों आरोपी रविवार को 8 बजकर 24 मिनट पर दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों कहीं भी कैमरे में नहीं आए। पुलिस के अनुसार दोनों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही है। फिलहाल दोनों का कोई भी सुराग पुलिस के पास नहीं मिला। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार रेड कर रही है।