पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दोनों तस्करों से पूछताछ में पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं हार्ड क्राइम के कई मामले

दोनों तस्करों से पूछताछ में पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं हार्ड क्राइम के कई मामले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर के बाॅर्डर एरिया के गांव मबोके से स्पेशल टास्क फोर्स लुधियाना और बीएसएफ फिरोजपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दो तस्कर जरनैल सिंह और सुखविंदर सिंह उर्फ पप्पू को बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से कई अहम सुराग हाथ लगे हंै। जिसे लेकर एसटीएफ की टीम जांच कर रही है। टास्क फोर्स के लुधियाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले कई सालों से तस्करी कर रहे थे। आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ पप्पू मजदूरी करता है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के चार और हार्ड क्राइम के कई मामले दर्ज है। किसी को शक न हो इसलिए वह मजदूरी करता था। सुखविंदर को फाजिल्का के थाना सरबर खोइया की पुलिस द्वारा छह किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी है। लेकिन करीब दो साल पहले वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर जेल से रिहा होकर आया था। वापिस आने के बाद वह दोबारा से तस्करी करने लगा। जबकि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ आधा दर्जन एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह सजा भी काट चुका है। दोनों आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद थे। वहीं पर उनकी मुलाकात हुई और फिर बाहर आकर तस्करी करने लगे। दोनों करीब 20 साल से यह धंधा कर रहे थे। जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों से बरामद हुए पाकिस्तानी सिम में पाकिस्तान के तस्करों के कई नंबर मिले हंै। जिन्हें लेकर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के लिंक कई बड़े तस्करों के साथ थे। पुलिस उनका भी सुराग लगा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उक्त खेप की भारत में अलग-अलग जगह डिलवरी देनी थी। गौर हो कि एसटीएफ और बीएसएफ की 29 बटालियन द्वारा सूचना दोनों आरोपियों को पहले एक किलो हेरोइन और एक सिम के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बार्डर के पास भारी खेत छीपी होने की बात कही। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पाकिस्तान सीमा के साथ लगती कडिय़ाली तार के पास भारतीय चेक पोस्ट गट्टी हयात के पिल्लर पास किसानों की जमीन में छिपाकर रखी साढ़े दस किलो हेरोइन बरामद की थी।

आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

खबरें और भी हैं...