पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दिल्ली से डिलीवरी लेकर पहुंची लुधियाना 40 लाख की हेरोइन समेत महिला अरेस्ट

दिल्ली से डिलीवरी लेकर पहुंची लुधियाना 40 लाख की हेरोइन समेत महिला अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली से सस्ते दाम में हेरोइन खरीद कर रिटेल में महंगे रेट पर बेचने वाली महिला तस्कर को एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए कीमत की 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव तलवंडी कलां की रहने वाली मनजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर थाना लाडोवाल में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया और एक दिन का रिमांड लेकर पूछताछ में जुटी है। एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सुरिंदर सिंह के अनुसार 15 मई को वह पुलिस पार्टी के साथ लाडोवाल टोल टैक्स के पास गश्त कर रहे थे। तलवंडी कलां की ओर से पैदल आ रही आरोपी पुलिस को देख घबरा कर वापस मुड़ गई। शक होने पर एएसआई जसपाल सिंह ने लेडी कांस्टेबल रजनी देवी की मदद से आरोपी को काबू करने के बाद तलाशी ली तो उसके लिफाफे में हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ड्रग सप्लायर से सस्ती हेरोइन खरीद कर लाती है और लुधियाना में अलग-अलग जगह पर बेचती है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी दिल्ली में हेरोइन की डिलीवरी किससे मिलती थी और उसके ग्राहक कौन हैं।

पायल/दोराहा| लुधियाना के समराला चौक के पास सरपंच कालोनी में रहने वाली एक महिला का पति चिट्टे (हेरोइन) के केस में जेल पहुंचा तो पीछे इस धंधे को प|ी ने पति के दोस्त संग मिलकर चलाना शुरू कर दिया। दोनों बुधवार को पायल क्षेत्र में 70 ग्राम नशीले पाउडर समेत पकड़े गए। इनकी पहचान हरप्रीत सिंह और दर्शना रानी निवासी सरपंच कालोनी समराला चौक लुधियाना के रूप में हुई है। एसएचओ पायल गुरमेल सिंह ने बताया कि दर्शना रानी का पति मनजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह दोनों मिलकर नशा तस्करी करते थे। हरप्रीत के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं। मनजिंदर सिंह इन दिनों जेल में है। पीछे से इस धंधे को जारी रखने के लिए दर्शना हरप्रीत से मिल गई। वह हरप्रीत को लेकर मनजिंदर के संपर्क के नशा तस्करों के पास ले जाती थी और वहां से हेरोइन लाकर वे सप्लाई करते थे। बुधवार को राड़ा साहिब के पास नाकाबंदी दौरान दोनों को गिरफ्तार करके 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हरप्रीत सिंह, जोकि खुद भी हेरोइन पीने का आदी है, करीब 9 सालों से यह धंधा कर रहा था। दोनों से अन्य पूछताछ जारी है।

पति जेल में, इधर दोस्त संग प|ी चलाने लगी चिट्टे का धंधा, दोनों काबू

नशा तस्करी में पहले भी गई जेल, बेटी पर भी है पर्चा

पुलिस के अनुसार मनजीत कौर पर पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। साल 2017 में एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने उसे हेरोइन समेत काबू करने के बाद जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आ उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी। यहीं नहीं आरोपी की बेटी भी हेरोइन तस्करी करती है। वह भी पहले 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई थी।

हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना | सीआईए-1 पुलिस ने 500 ग्राम अफीम समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला फतेहगढ़ साहब के गांव हवारा कलां के रहने वाले वीरपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर थाना जमालपुर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...