नशा तस्करी के दोषी को दस साल कैद
लुधियाना| करीब डेढ़ साल पहले शहर के जवाहर नगर कैंप इलाके से नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार उर्फ काला को अदालत ने दोषी करार दिया है। जिला एडीश्नल सेशन जज कुलदीप कुमार करीर की अदालत ने उसे दस साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख जुर्माना भी किया, जिसे अदाल न करने की सूरत में एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। गौर हो कि साल 2016 में 11 नवंबर को थाना डिवीज़न पांच की पुलिस ने इस मामले में अजय कुमार काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जिसके मुताबिक पुलिस ने जवाहर नगर कैंप में शिव मंदिर के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजरा तो पुलिस देख घबरा गया। शक पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ।