मानसिक परेशान ट्रक ड्राइवर ने जहरीली वस्तु निगली, मौत
लुधियाना| गांव डाबा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर की जहरीली वस्तु निगलने से मौत हो गई। गांव डाबा का रहने वाला 50 साल के कुलवंत सिंह ने मंगलवार को अपने घर में मानसिक परेशानी के चलते जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। थाना डाबा के एएसआई नरिंदर सिंह ने लाश सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवाया। मरने वाले के भाई दर्शन सिंह के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की है।