पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जत्थेबंदियों ने पोल खोल रैली को लेकर बनाई रणनीति

जत्थेबंदियों ने पोल खोल रैली को लेकर बनाई रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला/माछीवाड़ा साहिब| तहसील समराला में सीपीएम, खेत मज़दूर, कुल हिंद किसान सभा, सीटू जत्थेबंदियों की ओर से एसडीएम दफ्तर के सामने बैठक की गई, जिसमें विशेष तौर पर जिला कमेटी जनरल सेक्रेटरी बलदेव सिंह व सतनाम सिंह बड़ैच, सीटू नेता जगदीश चंद पहुंचे। इस मौके पर तहसील सेक्रेटरी हरपाल सिंह पूरबा, जिला खेत मकादूर सेक्रेटरी भजन सिंह समराला, सेक्रेटरी बलवीर सिंह खन्ना व कुल हिंद किसान सभा समराला निक्का सिंह ने विचार रखे। पार्टी की ओर से आने वाली 23 मई को डीसी दफ्तर लुधियाना के आगे पोल खोल रैली निकालने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर प्रधान खेत मजदूर समराला दलबार सिंह, सैक्टरी निर्मल सिंह मुगलेवाल, अवतार सिंह झड़ौदी, नछत्तर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...