पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पहले चाचा के बेटे पर किया हमला, बचाने आए ताया के बेटे को भी पीटा

पहले चाचा के बेटे पर किया हमला, बचाने आए ताया के बेटे को भी पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटरसाइकिलें आपस में टकराने पर की मारपीट

क्राइम रिपोर्टर | लुधियाना

वर्धमान चौक के पास दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर के बाद एक पक्ष के दो युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीटा। जख्मी ने अपने ताऊ के बेटे को बुलाया तो हमलावरों ने अपने आधा दर्जन हथियारबंद साथियों को बुला मारपीट की। थाना मोती नगर पुलिस ने गनेश नगर के प्रितपाल सिहं की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। एएसआई बलदेव राज ने बताया कि शिकायतकर्ता के चाचा का बेटा मनजोत सिंह बाइक पर जा रहा था। वर्धमान चौक के पास बाइक सवार दो युवकों की उससे टक्कर हो गई। दोनों ने मनजोत को पीटा। मनजोत ने फोन कर शिकायतकर्ता को बुला लिया। जब वह आया तो हमलावरों ने भी अपने और साथियों को बुला हमला कर जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...