पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पाक डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला फीको का डेलीगेशन

पाक डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला फीको का डेलीगेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैयद हैदर शाह को मेमोरंडम देते हुए गुरमीत कुलार और अन्य कारोबारी। फोटो : भास्कर

साइकिलें नेगेटिव लिस्ट में हैं पर टायर और ट्यूब पाॅजिटिव लिस्ट में

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड काॅमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन फीको के डेलीगेशन ने पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर से सैयद हैदर शाह से मुलाकात की। डेलीगेशन की अगुवाई फीको प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने की। इस अवसर पर कुलार ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने को साइकिल और साइकिल पार्ट्स को द्विपक्षीय व्यापार की पाॅजिटिव लिस्ट में डालने की बात कही।

गौर हो कि अभी साइकिल दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार की नेगेटिव लिस्ट में शामिल है। यही कारण है कि पाकिस्तान में साइकिल की बहुत डिमांड होने के बावजूद इसे भारत की बजाय चीन से मंगवाया जाता है। जहां भारत से पाकिस्तान को साइकिल 3000-3500 रुपए में उपलब्ध हो सकती है, वहीं चीन से साइकिल मंगवाने पर पाकिस्तान को 6000-7000 रुपए में मिल रही है। गुरमीत सिंह कुलार ने बताया कि दुर्भाग्य से भारत से आयात के संदर्भ में साइकिलें पाकिस्तान की नेगेटिव लिस्ट में हैं, जबकि साइकिल टायर और ट्यूब पाॅजिटिव लिस्ट में हैं। इस पर पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह ने कहा कि दोनों देशों में आपसी बातचीत कर संबंधों के साथ व्यापार को सुधारा जा सकता है। इस अवसर पर जी-13 साइकिल फोरम से हरमिंदर सिंह पाहवा, तरसेम लाल थापर और सतनाम सिंह मक्कड़ भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...