सिस्टम सेंट्रलाइज्ड करने के चक्कर में शहर के डाकघरों में 3 दिन से काम ठप
फिराेजपुर रोड कचहरी के पास स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में लगी लोगों की लंबी कतारें। (दाएं) वहीं शिमलापुरी डाकघर में पसरा सन्नाटा, यहां सिर्फ स्टाफ ही बैठा दिखा। फोटो : भास्कर
सिस्टम सेंट्रलाइज्ड होने से आ रही दिक्कत
एसएसपीओज डाॅ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि सारा सिस्टम सेंट्रलाइज्ड होने की वजह से ऑनलाइन सिस्टम की स्पीड कम है, जिससे काम धीरे-धीरे हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब सारा मैनुअल काम खत्म करके आॅनलाइन कर दिया गया है। ऐसे हालात में हर काम की शुरुआत में थोड़ी परेशानी तो जरूर आती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।