इलाके की हर समस्या होगी हल: मल्होत्रा
लुधियाना| संगला वाला रोड पर स्थित रौनक शाॅल्स के परिसर में सीनियर कांग्रेस नेता अशोक बांसल और जिला कांग्रेस महासचिव वसम बांसल ने नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा का स्वागत किया। इलाके के कारोबारियों और निवासियों ने मल्होत्रा को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। लोगों ने सीनियर डिप्टी मेयर को इलाके की समस्या से अवगत करवाया। मल्होत्रा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की हर समस्या का हल पहल के आधार पर होगा। इस मौके पर श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी के सतपाल कांसल, बलदेव शर्मा, मनोहर लाल जैन, नंदलाल कपूर, सुनील सिंघानिया, विपन धीर, राकेश कुमार, अनिल चोपड़ा, प्रवीण जैन, विकास गोयल, रजनीश बांसल, मंगतराय, योगेश, पवन, चंद्रमोहन सभ्रवाल, ब्रह्म पब्बी, रिंकू आदि मौजूद थे।