पेवेलियन मॉल ने राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह मनाया
लुधियाना| पवेलियन मॉल में राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुंबई के विक्टोरिया डॉक में जहाज पर आग के कारण गई जानो को याद किया गया। इस दौरान मॉल में सुरक्षा प्रमुख ने सभी प्रबंधन, कर्मचारियों के साथ अग्निशमन उपकरण और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि कैसे इस यंत्र का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पाया जाए। उन्होंने बताया कि इस यंत्र की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है।