उत्तर भारत के जैन भजन गायक सौरभ जैन मुन्हानी को सुर सम्राट की पदवी से नवाजा
उत्तर भारत के जैन भजन गायक सौरभ जैन मुन्हानी को श्री आत्मानन्द जैन महासभा उत्तरी भारत के पदाधिकारियों ने सुर सम्राट की पदवी से नवाजा गया। यह सम्मान वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री इन्द्रजीत विजय जी म.सा., तपस्विनी साध्वी निर्मला जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में दिया गया। महासभा अध्यक्ष सुशील जैन चंडीगढ़ ने कहा कि उत्तर भारत में पूज्य गुरुदेवों के स्तवन,भजन मधुर कंठ से गाने वाले सौरभ जैन मुन्हानी को सुर सम्राट की पदवी से नवाजा गया। जिन्होंने सैकड़ों भजन गायन करके जनसमुदाय को भक्तिरस से सराभोर किया है। पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय र|ाकर सूरीश्वर म.सा. से गायन प्रशिक्षण प्राप्त करके सौरभ जैन ने जैन भजन गायकी में अमिट छाप छोड़ी है। विविध पूजनों में इनके भजन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हैं। लुधियाना से श्री सिद्ध गिरीराज यात्रा संघ के यात्रियों के बीच विभिन्न महानुभावों ने सौरभ जैन को बधाई देकर उनकी अनुमोदना की।इस अवसर पर अम्बाला श्रीसंघ अध्यक्ष यशपाल जैन, रायकोट श्रीसंघ पूर्व अध्यक्ष एवंत कुमार जैन, पानीपत श्रीसंघ अध्यक्ष सुबोध कान्त जैन, समाना श्रीसंघ अध्यक्ष डाॅ सुदेश जैन, लुधियाना श्रीसंघ महामंत्री संजीव जैन दुग्गड़, कपूरथला श्रीसंघ अध्यक्ष प्रमोद जैन, नकोदर से प्रो राजिंदर जैन, विजय र|ाकर सूरि सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज जैन,उपाध्यक्ष विशाल जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन पाटनी,श्री विजय र|ाकर सूरि युवा संघ के अध्यक्ष निखिल जैन मौजूद थे।
उत्तर भारत के जैन भजन गायक सौरभ जैन मुन्हानी को सम्मानित करते हुए।
वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत ने दिया सम्मान