मानवता भलाई क्लब ने निकाला कैंडल मार्च
लुधियानाखन्ना| कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ तीसरे दिन भी शहर में कैंडल मार्च निकालने का सिलसिला जारी रहा। मानवता भलाई नौजवान क्लब खन्ना की ओर से करतार नगर से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहीद भगत सिंह कालोनी से अमलोह रोड, कृष्णा नगर से होता हुआ वापस करतार नगर पहुंचा। इस मौके पर मार्च की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह ने कहा कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं दिनोदिन बढ़ रही हैं, जबकि सरकार की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।