बीसीएम आर्य को मिला नेशनल लिटरेसी असेस्मेंट टेस्ट अवॉर्ड
लुधियाना| शास्त्री नगर स्थित बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी असेस्मेंट टेस्ट अवॉर्ड 2018 से नवाजा गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल को ये अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के मिलने से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। नेशनल लेवल पर स्कूल के पांच स्टूडेंट्स ने विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया। केशव शिकारपुरिया को सीनियर कैटेगरी में नेशनल टॉपर घोषित किया गया। जयन मग्गो को मिडिल कैटेगरी में नेशनल टॉपर डिक्लेयर किया गया। स्टूडेंट्स को लैपटॉप, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। वहीं इस अवसर पर स्टूडेंट्स की सराहना तो की गई उन्हें इसी तरह से जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं स्टूडेंट्स को मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। दिवनप्रीत सिंह ने नेशनल लेवल पर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल कैटेगरी में ईशान सिंगला और अनुभव गुप्ता को नॉर्थ रीजन टॉपर घोषित किया गया।