पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्कृत काॅलेज में हवन करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियानाखन्ना| श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज खन्ना में परशुराम जयंती मनाई गई। कॉलेज में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज एकत्रित हुए। सबसे पहले हवन का आयोजन हुआ, जिसमें आहुतियां डाली गईं। कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के उप प्रधान पंडित ज्ञान चंद ने बताया कि हिन्दू पंचांग के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है. अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दिए गए पुण्य का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता। अक्षय तृतीया से त्रेता युग का आरंभ माना जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज का मुख्य लक्ष्य यही होता है कि समाज को मुख्यधारा पर जोड़ा जाए।समाज कल्याण के लिए अनेक प्रकार से मार्गदर्शन बने। इस अवसर पर विशेष रूप से कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के उपप्रधान पंडित ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष देशराज शास्त्री मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...