मां भगवती सेवादल 21 को करवाएगा भगवती जागरण
लुधियाना| मां भगवती सेवा दल की ओर से 23वां विशाल भगवती जागरण 21 अप्रैल दिन शनिवार को अमरपुरा चौंक में बडे श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। जागरण में मां भगवती का गुणगान लता परदेसी एंड पार्टी दिल्ली वाले करेंगे।जागरण की तैयारियों के संबंध में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान जागरण की प्रचार सामग्री जारी की गई।सेवा दल के सदस्यों द्वारा एडवोकेट जितेंद्र खुराना एंव गणमान्य व्यक्तियों को जागरण का निमंत्रण दिया गया।सेवा दल के सेवादार अनिल बत्रा, दीपक जोहर ने बताया कि जागरण में मां की पवित्र ज्योति ज्वाला जी से लाई जा रही है। 19 अप्रैल को मां भगवती की पहली चौकीं अमरपुरा स्थित गुरमीत सिंह के निवास स्थान पर एवं दूसरी चौंकीं 20 अप्रैल को श्री महावीर मंदिर अमरपुरा में आयोजित की जाएगी।बैठक में पं वासुदेव, सुशील मल्होत्रा,एडवोकेट जितेंद्र खुराना, लाजविंदर सिंह लाडी,लाली चावला, सुरेंद्र भारती, अरविंद चावला, अजीत डंग, हरीश कुमार गुंबर, विजय खुराना, दर्शन छाबड़ा, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।