प्रभु ने मानव को दिया है वाणी का अनमोल उपहार : भाई देविंदर सूद
दरेसी रोड स्थित श्री राम शरणम् में साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सब साधकों ने मिलकर विश्व शांति, देश की उन्नति एवं सर्व कल्याण की प्रार्थना की। भाई दविंदर सूद ने साधकों को वाणी का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु ने मनुष्य को सृष्टि का सर्वोत्तम उपहार वाणी का दिया है। किसी के भीतरी भाव को प्रकट करने का माध्यम वाणी ही है। शब्दों के दांत नहीं होते। लेकिन कड़वे शब्द घाव ऐसा देते हैं कि जीवन समाप्त हो जाता है पर घाव नहीं भरते। हमें बोलने से पहले शब्दों को तोल कर बोलना चाहिए। द्रोपदी के वचन अंधे की संतान अंधी ही होगी शायद महाभारत के युद्ध का मुख्य कारण बना। हमारी वाणी दूसरों को शीतलता देने वाली होवे। प्रभु से हर समय मांगते रहना चाहिए कि हे ईश्वर, हमारे मुख से कभी किसी के लिए भी असत्य वचन,अपमान करने वाला और दुख देने वाला शब्द ना निकले। अंजू धीर,सुलोचना गुप्ता, कुमार संजीव के रसमय भजनों, दीनबंधु दीनानाथ लाल मेरी तेरे हाथ की प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ सभा को विश्राम दिया गया।
भाई दविंदर सूद
दरेसी रोड स्थित श्री राम शरणम् में साप्ताहिक प्रार्थना सभा भजन गाती संगत।