पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैशनिस्टा ऑफ पंजाब के हुए ऑडिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| एचआर फैक्टरी की तरफ से फैशन ऑफ पंजाब लेवल फैशनिस्टा ऑफ पंजाब सीजन-2 का आयोजन किया। इस ऑडिशन से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन कर आयोजकों ने इस शो की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के अलग-अलग शहरों ऑडिशन करवाए जाएंगे, जिसमें दो साल से लेकर 26 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। शो का ग्रैंड फिनाले नौ जून को करवाया जाएगा। बुधवार को माउंट लिटरा जी स्कूल में पहला ऑडिशन करवाया गया, जिसमें बच्चों ने रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में परफॉर्म अपना टैलेंट दिखाया। बच्चों के टैलेंट को कविता चोपड़ा, मेनका धवन, रितु चांदना, गेस्ट ऑफ ऑनर संजीव पलाहा और सिंगर गगन मान ने परखा। शो ऑर्गेनाइजर जतिंदर कौर और गौतम गोयल ने कहा कि इस शो का मकसद बच्चों का छिपा टैलेंट बाहर निकालना है।

खबरें और भी हैं...