खालसा कॉलेज में श्वेता बनी मिस फेयरवेल
लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित खालसा कॉलेज फॉर वुमन के साइंस डिपार्टमेंट फाइनल इयर के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स का स्वागत किया। फाइनल इयर के स्टूडेंट्स ने मॉडलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रियंका खन्ना, प्रभलीन तूर और पूनम पाठक ने जज की भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स ने कव्वाली परफॉर्मेंस दी। श्वेता ने मिस फेयरवेल, गुनीतपाल कौर आनंद ने फ़र्स्ट रनर अप और सारू गोयल ने सेकेंड रनर अप का टाइटल जीता।