15 जरूरतमंद बच्चों की फीस जमा करवाई
लुधियाना| नौजवान निष्काम सेवा सोसाइटी की ओर से प्रधान ईशान शर्मा एवं चेयरमैन साहिल गुलाटी की अध्यक्षता में आर्य स्कूल में पढ़ने वाले 15 जरूरतमंद बच्चों की फीस जमा करवाई गई।इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी का समान भी बांटा गया।ईशान शर्मा ने बताया कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं और पैसे की कमी के कारण नहीं पढ़ पाते। ऐसे बच्चों की सहायता के लिए सोसाइटी हमेशा प्रयासरत है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।अगर किसी को ऐसे बच्चे की जानकारी हो तो वह उनकी सोसाइटी के साथ संपर्क कर सकता है।इस अवसर पर दीप,रॉबिन,साहिल,लंकेश मनिंदर एंव स्कूल अध्यापिकाएं उपस्थित थे।