स्टूडेंट्स को देश की विरासत संभाल के लिए किया प्रेरित
लुधियाना| मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। स्कूल में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्पेशल असेंबली से हुई। इसमें स्टूडेंट्स को हमारी प्राचीन विरासत के विभिन्न पहलुओं किलों, महलों, त्योहार, मेलों, प्रसिद्ध गुफाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि हमारी संस्कृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भारतीय विरासत पर नौंवी की छात्रा ने भाषण दिया। इस विशेष प्रार्थना सभा का विशेष आकर्षण छात्रों की ओर से ली गई शपथ थी कि वे अपनी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक संभाल कर रखेंगे। प्राइमरी क्लास के स्टूडेंट्स ने अपने अध्यापकों की सहायता से डिसप्ले बोर्ड तैयार किए। छठी से सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी में हिस्सा लिया। आठवीं से दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को ‘महाराजा रंजीत सिंह युद्ध स्मारक’ ले जाया गया। जहां बच्चों को ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी दी गई। प्रिंसिपल डॉ. रूपाली सैनी ने प्राचीन विरासत का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।