रायन स्कूल में मनाया गया वर्ल्ड हैरिटेज डे
लुधियाना| दुगरी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड हैरिटेज डे मनाया गया। पहली से तीसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने पीएयू स्थित म्यूजियम का दौरा किया। स्टूडेंट्स ने म्यूजियम में मौजूद किताबों, सिक्कों, ड्रेसेस और अन्य चीजों के बारे में जानकारी हासिल की। चौथी क्लास के स्टूडेंट्स ने विश्व के अजूबों पर अपने विचार रखे।