इंटर स्कूल स्पीच कंपीटिशन में मुस्कान फर्स्ट
लुधियाना| गिल रोड स्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने इंटर स्कूल स्पीच कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन किया। गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्युनिटी रेडियो की ओर से आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें बारहवीं क्लास की मुस्कान धीमान ने इंग्लिश स्पीच में पहला स्थान हासिल किया। जैसमिन कौर ने पंजाबी में तीसरी पोजीशन हासिल की। स्कूल प्रिंसिपल हरमीत कौर वड़ैच ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।