शहर के स्टूडेंट्स डिजाइनर नेक्स्ट इंडिया में पेश करेंगे ड्रेसेस की कलेक्शन
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
सराभा नगर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) के स्टूडेंट्स नोएडा में आयोजित होने वाले डिजाइनर नेक्स्ट इंडिया फैशन शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के दस स्टूडेंट्स तीन क्लेक्शंस पेश करेंगे। ब्रह्मांड से प्रेरित कॉस्मो टेक कलेक्शन में स्टूडेंट्स द्वारा लाइक्रा ल्यूरेक्स से तैयार डाई इफेक्ट वाली वेस्टर्न ड्रेसेस तैयार की हैं। इस कलेक्शन को गरिमा, नवदीप, वरुण, मेघा, गुरलव और दीक्षा द्वारा तैयार किया गया है।
अफ्रीका के जुलू ट्राइब से प्रेरित स्पेक्ट्रो न्यासा कलेक्शन को कुलविंद्र शेरगिल ने अकेले तैयार किया है। कुलविंदर ने कंटेंपररी कम एथनिक लुक को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रैंडली फैब्रिक से अपनी कलेक्शन तैयार की है। विदा मरीना कलेक्शन में स्टूडेंट्स एक्वा कलर्स में तैयार की गई शॉर्ट वेस्टर्न ड्रेस से लेकर बॉल गाउन पेश करेंगे। इसमें मेटल और बीड्स का भी खास इस्तेमाल किया गया है।
इस कलेक्शन को जसकिरन, सिमरनजीत और संध्या ने तैयार किया है। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर गीता नागरथ ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर अपना टैलेंट पेश करने से स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास के साथ ही उनकी प्रैक्टिकल जानकारी में भी इजाफा होता है।