स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन
लुधियाना| दुगरी स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने वेरका मिल्क प्लांट का दौरा किया। स्टूडेंट्स ने प्लांट में बनने वाले प्रॉडक्ट्स के बनने, पैकिंग और दूध की फिल्ट्रेशन के बारे में जानकारी हासिल की। स्टूडेंट्स ने मिल्क प्यूरिफिकेशन और उन्हें बॉटल और पैकेट्स में डाले जाने की प्रक्रिया देखी। प्रिंसिपल रमन ओबराय ने कहा कि इस तरह के एजुकेशनल ट्रिप से स्टूडेंट्स की जानकारी में इजाफा होता है।