सक्षम अग्रवाल हेड ब्वॉय, अनमोल कौर बनी हेड गर्ल
एजुकेशन रिपोर्टर| लुधियाना
अग्र नगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में स्कूल की परफेक्ट काउंसिल की इनवेस्टचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को जिम्मेदारी का अहसास करवाने, उनमें अनुशासन के साथ आत्मविश्वास की भावना और लीडरशिप क्वालिटीज का विकास करने के लिए परफेक्ट काउंसिल का गठन किया जाता है। स्टूडेंट्स की एकेडेमिक, को-करिकुलर एक्टिविटीज में भागीदारी और आत्मविश्वास के अनुसार उन्हें हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी जाती है।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रिंसिपल डी नारंग और को-ऑर्डिनेटर्स के स्वागत के साथ हुई। परफेक्ट काउंसिल के मेंबर्स ने अपनी जिम्मेदारी पूरी जिम्मेदारी से उठाने की शपथ ली। इसके बाद स्टूडेंट्स को बैच पहनाए गए। इसमें सक्षम अग्रवाल को हेड ब्वॉय, अनमोल कौर को हेड गर्ल, प्रभवीर सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉय और काजल प्रीत कौर को स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल घोषित किया गया। सभी हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी बैज पहनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने युवा नेताओं को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित किया।
सक्षम अग्रवाल हेड ब्वॉय, अनमोल कौर बनी हेड गर्ल
टैगोर पब्लिक स्कूल में परफेक्ट काउंसिल का किया गया गठन