जीएनपीएस में इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित
लुधियाना| मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में स्टूडेंट्स कौंसिल की इनवेस्टचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेडमिस्ट्रेस हरजीत कौर दुआ ने की। चुने गए लीडर्स को सैश और बैज पहना कर सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स कौंसिल के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। हेडमिस्ट्रेस ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अन्य बच्चों के लिए उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।