डॉ. गिल ने ‘दोज कॉलेज डेज’ की रिलीज
लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी के वेटरनरी साइंस कॉलेज में कॉलेज की पूर्व स्टूडेंट डॉ. राना प्रीत गिल ने अपनी किताब ‘दोज़ कॉलेज डेज’ रिलीज की। डॉ. गिल ने अपनी किताब में छोटे से शहर की लड़की की कहानी जो बड़े शहर के वेटरनरी कॉलेज में पढ़ने के लिए आती है, इस बारे में बताया गया। विषयों में कोई दिलचस्पी न होने के बावजूद भी वो मेहनत कर सफलता हासिल करती है। आवारा जानवरों को बचाने के शौक के कारण कई बार परेशानी में भी आती है। किताब को स्टूडेंट्स वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. सत्यवान राम पाल, डॉ. एसपीएस संघा, डॉ. आदित्य सेवक, डॉ. सीमा बेदी, डॉ. कीर्ति दुआ और डॉ. बीबी सिंह ने रिलीज किया। डॉ. एसएन सेवक ने किताब का रिव्यू किया। उन्होंने बताया कि ये किताब कल्पना पर आधारित है। इस मौके पर डॉ. राना प्रीत गिल ने किताब लिखने के अपने अनुभव भी साझे किए।