पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गिल फ्लाईओवर बंद होने से ट्रैफिक जगराओं पुल की ओर डायवर्ट, जाम से बचने के ये रास्ते

गिल फ्लाईओवर बंद होने से ट्रैफिक जगराओं पुल की ओर डायवर्ट, जाम से बचने के ये रास्ते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइड वॉल गिरने के बाद ट्रैफिक के लिए बंद किए गए गिल फ्लाईओवर के कारण मंगलवार को सारा ट्रैफिक जगराओं पुल की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इससे मिलरगंज गंज चौक से लेकर जगराओं पुल तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। डिप्टी कमिश्नर ने भले ही गिल चौक फ्लाईओवर को 15 दिनों में रिपेयर करने के आदेश दिए हैं लेकिन 48 घंटे बाद भी काम शुरू न होने से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रिपेयर वर्क को पूरा होने में एक माह का समय लग सकता है।

तब तक शहरवासियों को ऐसी ही ट्रैफिक समस्या से दो चार होना पड़ेगा। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी शहर के कारोबारियों को हो रही है क्योंकि ज्यादातर इंडस्ट्री गिल फ्लाईओवर के दूसरी ओर हैं। वहीं, फिरोजपुर रोड एलिवेटेड रोड का कंस्ट्रक्शन चलने से शहर के भीतर पहले से ही ट्रैफिक प्रॉब्लम चल रही है। ऐसे में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए भास्कर ने ट्रैफिक एक्सपर्ट्स के साथ जाकर शहरवासियों के लिए कई वैकल्पिक रास्ते ढूंढे जिससे उन्हें जाम में न फंसना पड़े।

कल से बनना शुरू होगा गिल फ्लाईओवर, जांच कमेटी ने निगम से रिकॉर्ड मांगा

गिल फ्लाईओवर का टूटा हिस्सा वीरवार से बनना शुरू हो जाएगा। एनएचएआई ने तैयारी शुरू कर दी है। पुल बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी से इसका मैथर्ड (बनाने का तरीका) मांगा है। इसके लिए पंचकूला से कंपनी का डिजाइनर आ चुका है। रिपेयर में कितना टाइम लगेगा, यह मैथर्ड पता लगने के बाद स्पष्ट होगा। हालांकि डीसी ने शहर में लग रहे जाम को देखते हुए इसे 15 दिन में ठीक करने को कहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि बुधवार को इसका पूरा डिजाइन मिल जाएगा, उम्मीद है कि वीरवार सुबह से काम शुरू हो जाएगा।

एनएचएआई ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगा मैथर्ड

ट्रैफिक बढ़ने से जगराओं पुल पर लगा जाम।

रूट डायवर्जन का पुख्ता प्लान न होने से शहर में जाम की स्थिति बरकरार, फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड रोड के कंस्ट्रक्शन के चलते पहले ही ट्रैफिक स्मूथ नहीं, गिल फ्लाईओवर के दूसरी ओर ज्यादातर इंडस्ट्री होने से और फोकल पॉइंट जाने में सबसे ज्यादा परेशानी कारोबारियों को...

दिल्ली से आने-जाने वाले ये रूट अपनाएं

दोराहा से सदर्न बाईपास के जरिए फिरोजपुर रोड स्थित वेरका प्लांट कट पर पहुंच कर पीएयू, सराभा नगर, किप्स मार्केट, घुमार मंडी, डीसी ऑफिस, डीएमसी, माल रोड व भारत नगर चौक में पहुंच सकते हैं।

एटीआई रोड, गिल रोड से होते हुए सीधा गिल चौक पुल के रैंप से होते हुए बस स्टैंड व भारत नगर चौक की तरफ जा सकता है।

सिधवां नहर के रास्ते पक्खोवाल रोड से होते हुए भाई वाला चौक के रास्ते घुमार मंडी, किप्स मार्केट, भारत नगर चौक में पहुंचा जा सकता है।

ढोलेवाल चौक से होते हुए मिलर गंज चौक से गिल चौक की तरफ भी जा सकते हैं।

मिलर गंज चौक से जगराओं पुल से होकर रेलवे रोड के रास्ते लक्कड़ पुल से हंबड़ा रोड, डीएमसी, सिविल लाइन, फव्वारा चौक जा सकते हैं।

मिलर गंज चौक से आना ट्रैफिक घंटाघर एलिवेटेड रोड से होते हुए बुड्डा नाले के रास्ते डीएमसी, हैबोवाल, चंदर नगर व सिविल लाइन जा सकता है।

चंडीगढ़ से आने-जाने वाले ये रास्ते अपना सकते हैं

चंडीगढ से जालंधर बाईपास चौक की तरफ जाने वाला ट्रैफिक पहले रास्ते पर ही चलेगा।

चंडीगढ़ से शहर के भीतर जाने वाला ट्रैफिक साहनेवाल के रास्ते से होते हुए ऊपर बताए रास्तों से ही भीतर के रास्ते से गुजर सकता है।

शहर में आने वाला ट्रैफिक कोहाड़ा के रास्ते नहर से होते हुए ऊपर बताए रास्ते से जा सकता है।

शहर के भीतर जाने वाला ट्रैफिक चीमा चौक के रास्ते भी जा सकता है।

वहीं, चार मेंबरी कमेटी ने गिल फ्लाईओवर का हिस्सा टूटने की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कमेटी की चेयरमैन एडीसी शेना अग्रवाल ने चार मेंबरी कमेटी के सदस्यों से मीटिंग की। इसके बाद निगम से इस फ्लाईओवर से जुड़ा सारा रिकॉर्ड बुधवार तक देने को कहा गया है।

ये रास्ता भी कर सकते इस्तेमाल

चंडीगढ रोड व दिल्ली रोड से आने वाला ट्रैफिक चीमा चौक से क्वालिटी चौक, सिविल अस्पताल के रास्ते ज्ञान स्थल मंदिर से निकल सकता है।

वहीं, मलेरकोटला से आना ट्रैफिक भी नहर के रास्ते व सीधा गिल रोड से बस स्टैंड व अरोड़ा कट से होकर दुगरी रोड से आत्म पार्क नगर चौक से बस स्टैंड की तरफ जा सकता है।

बस स्टैंड शिफ्टिंग के लिए दौरा आज बस स्टैंड को टेंपरेरी तौर पर जालंधर बाईपास स्थित दाना मंडी में शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार को डीसी ने इस बारे में पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के अफसरों से मीटिंग की। अब बुधवार को बस स्टैंड वाले अफसर विजिट कर बसों का रूट तय करेंगे। क्योंकि वीरवार से पुल को रिपेयर करने का काम शुरू होगा तो फिर यहां सभी बसों के आने से मुश्किल होगी।

खबरें और भी हैं...