पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 1.4 0 कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मियों के सीजन में इस बार मौसम लोगों पर काफी मेहरबान है। सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा तो मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। पीएयू मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई मौसम की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटों में दिन के समय बादल छाएंगे और हवाएं चलेंगी। सोमवार और मंगलवार को वेदर सिस्टम कमजोर रहने के कारण ही दिन का पारा सामान्य से कम रहा। भले ही बारिश नहीं हो पाई लेकिन इसके असर के चलते दिन में बादल छाने और 12 मई को शाम के बाद हुई बारिश के चलते लगातार तेज धूप न निकल पाने से मौसम तभी से ठंडा ही है। दिन में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से दिन का पारा नहीं बढ़ पाया है। लेकिन अब वेदर सिस्टम जम्मू-कश्मीर की तरफ मूव कर रहा है, जो हिमाचल रीजन में असर करेगा। मंगलवार को दिन का पारा 37 डिग्री और रात का पारा 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रात 11.00 बजे के करीब अचानकेे तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।

खबरें और भी हैं...