पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एमपी बिट्टू को बताई फोकल पॉइंट की टूटी सड़कों की परेशानी

एमपी बिट्टू को बताई फोकल पॉइंट की टूटी सड़कों की परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा विश्वकर्मा अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन ने सांसद रवनीत बिट्टू को जस्सा सिंह रामगढ़िया अवॉर्ड से सम्मानित किया। उनके साथ आत्मनगर के हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल, पूर्व कौंसलर परमिंदर सोमा, निर्मल कैड़ा, गुरप्रीत गोपी को भी सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी रेशम सिंह सग्गू ने सांसद के आगे फोकल पॉइंट इलाके की टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर सांसद ने कहा कि पिछले दस सालों में अकाली-भाजपा सरकार ने इंडस्ट्री को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैप्टन सरकार इसे फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है तथा जल्द ही इंडस्ट्री अलग रूप में नजर आएगी। इस मौके फाउंडेशन के चेयरमैन अमरीक सिंह घड़ियाल, प्रधान रणजीत मठाड़ू आदि मौजूद थे।

सांसद बिट्‌टू को सम्मानित करते फाउंडेशन के मेंबर्स, अन्य।

खबरें और भी हैं...