पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जन्म स्थान नौघरा मोहल्ले में यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि

जन्म स्थान नौघरा मोहल्ले में यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट और शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टेररिस्ट फ्रंट भारत की ओर से शहीद सुखदेव थापर के 111वां जन्म दिवस पर राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को शहीद सुखदेव थापर के जन्म स्थान मोहल्ला नौघरा नजदीक चौड़ा बाजार में बड़े श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया गया।

सर्वप्रथम सुबह शहीद सुखदेव थापर के वंशज एवं ट्रस्ट के प्रधान अशोक थापर, चेयरमैन करण थापर, महामंत्री संदीप थापर गोरा, उप प्रधान पवन गर्ग, सचिव त्रिभुवन थापर ने देश में अमन-शांति, उन्नति एवं सद्भावना की प्रार्थना कर हवन यज्ञ करवाया। फिर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई।

समारोह में धर्म समाज से धर्मगुरु वेदाचार्य दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज, महंत नारायण दास पुरी, महंत गौरव बावा, सुखपाल जी महाराज, भाई देवेंद्र सूद, बाबा कुलवंत भल्ला, गुरुदेव आनंद अत्री विशेष रूप से आशीर्वाद देने पधारे। कार्यक्रम में लोगों ने शहीद सुखदेव थापर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रदांजलि भेंट की। इस दौरान अटूट भंडारा लगाया गया। फोर्टिस अस्पताल के माहिर डाॅक्टरों डॉ. जयदीप सिंह, जसबीर कौर, प्रशांत कुमार की टीम द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। डॉ. ईशान, डॉ. मोहित वैद्य की टीम द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक सेवाएं प्रदान की गईं। शाम को श्री हनुमान सेवा संगीत परिवार के मनमोहन भट्ट और साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया।

इस अवसर पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी, पार्षद अनिल पारती, मुनीश थापर, उमादत्त शर्मा, राजीव टंडन, बिट्टू गुंबर, सुनील मेहरा, राजेश जैन बॉबी, हरीश पासी गोना, अजय वालिया बब्बू, अकाली दल शहरी प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों, पार्षद बलजिंदर सिंह संधु, लाला सुरिंदर अटवाल, चौधरी यशपाल, सुभाष डाबर, कृष्ण कुमार बावा, अनिल मल्होत्रा, मनीषा कपूर, उमादत्त शर्मा, डिंपल राणा, गोल्डी अग्निहोत्री, सतीश मल्होत्रा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा, दविंदर जग्गी, शिवसेना पंजाब से संजीव घणोली, राजीव टंडन, राकेश कपूर, भानू प्रताप सिंह, कोमल खन्ना, संजू धीर, दर्शन डाबर, संजीव तांगड़ी,हर्ष थापर, सोनी बख्शी, नीरज वर्मा, ह्रदयपाल सिंह, बोबी शर्मा, पप्पू धीर, लक्की कपूर, काका सूद ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट और शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टेररिस्ट फ्रंट के मेंबर्स गणमान्य लोगों को सम्मानित करते हुए। (नीचे) इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने मार्मिक नाटक भी पेश किया। फोटो : भास्कर

चौड़ा बाजार के पास नौघरा मोहल्ले में शहीद सुखदेव थापर का वह पैतृक घर जहां पर उनके जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि भेंट की गई। फोटो : भास्कर

देश के इतिहास का स्कूलों में होगा एक पीरियड: आशु

गुरु नानक देव भवन में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने वाले शहीदों की याद को जीवंत रखना और उन्हें नई पीढ़ी को अवगत करवाना हर व्यक्ति का फर्ज है। देश के इतिहास को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए और इस विषय पर अलग से पीरियड भी लगना चाहिए। इस मामले को लेकर वह खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। यह विचार कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण आशु ने व्यक्त किए। वह मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में शहीद सुखदेव सिंह की जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मिनिस्टर आशु ने कहा कि शहीद सुखदेव एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अहम रोल अदा किया और अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए। पंजाब की कैप्टन सरकार शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने में काम कर रही है। शहीदों की कुर्बानियों के चलते आज हम आजाद हैं। शहीदों की याद को युवाओं के जेहन में ताजा रखने के लिए इस तरह के राज्य स्तरीय समारोह किए जा रहे हैं। इस मौके पर शहीद सुखदेव थापर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रामगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने शहीद सुखदेव के जीवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक संजय तलवाड़, डीसी प्रदीप अग्रवाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमरिंदर सिंह मल, जॉइंट कमिश्नर निगम कुलप्रीत सिंह, कौंसलर नरिंदर शर्मा काला, भजन सिंह देतवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

भारत विकास परिषद के सदस्यों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

लुिधयाना| भारत विकास परिषद ने सदस्यों ने शहीद सुखदेव के जन्मदिवस पर जगराआें पुल स्थित उनके बुत पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह कार्यक्रम परिषद की शहीद सुखदेव शाखा ने किया। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिभाओं को पहले दूध से स्नान कराया, फिर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष सुधीर चंद्र जैन, बृजभूषण बंसल और संस्था के सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीत भी गाए। इस मौके पर दलबीर नंदा, अश्वनी गोयल, सोमेश शर्मा, राज अग्रवाल, अरुणा पुरी, जनकराज गोयल, देविंदर अग्रवाल, भुवनेश गोयल, सुरिंदर प्रसाद, सतपाल विग आदि उपस्थित रहे।

गुरु नानक देव भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शहीद सुखदेव थापर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक संजय तलवाड़ और अन्य। (नीचे) इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...