पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पीएयू में पंजाब एग्री एंड फूड कॉनक्लेव आज, किसानों के लिए होगा फायदेमंद

पीएयू में पंजाब एग्री एंड फूड कॉनक्लेव आज, किसानों के लिए होगा फायदेमंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉनक्लेव के बारे में जानकारी देते इंडस्ट्री डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा और अन्य।

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

कृषि उत्पादन को कैसे नई तकनीक के जरिए प्रोसेसिंग कर फूड सेक्टर की ग्रोथ बढ़ाई जा सके, इसको लेकर काॅन्फ्रिडिरेशन अाॅफ इंडियन इंडस्ट्री, पंजाब एग्रीकल्चर इंडस्ट्री और किसान बुधवार को एक प्लेटफार्म पर दिखेंगे। ये प्लेटफार्म पीएयू के पॉल आॅडिटोरियम में आयोजित पंजाब एग्री एंड फूड कॉनक्लेव में दिखेगा। इसमें पीएयू फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक से तैयार मशीनरी के जरिए अपने फायदे बताएगी, दूसरी ओर फूड आॅर्गेनाइजेशन कंपनियां स्टाॅल्स के जरिए अपनी जरूरतें बताएंगी। वहीं इंडस्ट्री डिपार्टमेंट नई इंडस्ट्री लगाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रोग्राम के तहत ऋण देने को रजिस्ट्रेशन स्टॉल लगाएगा। इस संबंध में इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा ने बताया कि पंजाब में ये पहला कॉनक्लेव होगा जिसमें फूड सेक्टर व फूड इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अलावा पीएयू के एक्सपर्ट एक मंच पर टिप्स देंगे। कॉनक्लेव में इंडस्ट्री मिनिस्टर सुंदर श्याम अरोड़ा मुख्य मेहमान होंगे। फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर भारत भूषण आशू और एमपी रवनीत सिंह बिट्टू भी इसमें शामिल होंगे।

ये कंपनियां लगाएंगी स्टॉल

कॉनक्लेव में पंजाब भर से कई अहम कंपनियां स्टॉल लगाकर अपने प्रोडक्ट्स और कृषि पैदावार से अपनी जरूरतों की जानकारी देंगी। इनमें सुप्रीम एग्रो, बांसल ग्रुप, सेंचुरी प्लाईबोर्ड, वेरका, नेबी, पंजाब एग्रो इंडस्ट्री काॅरपोरेशन, पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट काॅरपोरेशन, मार्कफेड और मिस टेक्टर फूड स्पेशलिस्ट अहम रहेंगी।

खबरें और भी हैं...