पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मेगा जॉब फेयर में पहुंचे 3800 युवा, 1680 को मिल गए ज्वाइनिंग लैटर

मेगा जॉब फेयर में पहुंचे 3800 युवा, 1680 को मिल गए ज्वाइनिंग लैटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड काॅमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआईसीयू) की ओर से फोकल प्वाइंट फेस 5 स्थित सीआईसीयू भवन में लगाए गए मेगा जॉब फेयर में 3800 के करीब युवाओं ने पहुंच अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और इनमें से 1680 को मौके पर ही ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। सीआईसीयू की ओर से पांचवीं बार लगाए गए इस जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन करवाने को अच्छी खासी युवाओं की भीड़ काउंटरों पर दिनभर उमड़ती रही। जॉब फेयर में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे टेक्निकल एजुकेशन इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग व साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर चरणजीत सिंह चन्नी ने फेयर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक उद्योग के लिए राज्य में नए कौशल विकास केंद्र खोलेगी, ताकि पंजाब में युवाओं को रोजगार और अच्छे पैकेज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा व महासचिव पंकज शर्मा की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत किया गया। चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्थापित किए जाने वाले ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी और यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद वे विभिन्न ट्रेड के एक्सपर्ट बनकर इंडस्ट्री में अच्छे पैकेज हासिल कर सकेंगे। इस दौरान चन्नी ने सीआईसीयू को 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का भी एेलान किया।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमपी सिंह, अतिरिक्त निदेशक दलजीत कौर, उप निदेशक दमनदीप कौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक दर्जन के करीब पदों पर मिलेंगी नौकरियां: इस जॉब फेयर में करीब एक दर्जन के करीब पदों पर युवाओं काे नौकरी मिल पाएगी। जिसमें इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्न, मैकेनिक, ड्राइवर, सीएनसी-वीएमसी आपरेटर, एमएमवी एंड डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर आपरेटर, बैक एंड आफिस स्टाफ, आस्सिटैंट अकाउंटेंट, मिलिंग-ड्रिलिंग, सेल्स एसोसिएटेस व अन्य पद रहेंगे।

सीआईसीयू की ओर से लगाए गए जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन करवाते स्टूडेंट्स। (दाएं) इस दौरान स्टूडेंट को नौकरी का प्रमाण पत्र देते मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आयोजक।

चन्नी ने दोहराया 1.62 युवाओं को कांग्रेस की ओर से नौकरी देने का दावा

इस दौरान टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेसवार्ता दौरान पूर्व अकाली भाजपा पर ठीकरा फोड़ते कहा कि उन्होंने युवाओं को नौकरी देने की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि कांग्रेस पिछले एक साल में करीब 1.62 लाख युवाओं को नौकरी दे चुका है। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा की पूर्व सरकार ने केवल रोजगार प्रदान करने के झूठे वायदे किए और वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। चन्नी ने कहा कि जल्द ही तकनीकी शिक्षा विभाग राज्य में उद्योग की मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के पाठयक्रम को अपग्रेड करने जा रहा है।

पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे वुमन हाॅस्टल

चन्नी ने कहा कि औद्योगिक नगरी लुधियाना में युवाओं के साथ साथ महिलाओं के लिए नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं। शहर का होजरी सेक्टर ही केवल पचास हजार महिलाओं को रोजगार दे रहा है। लुधियाना में वुमन हॉस्टल सुविधा और इंडस्ट्रीयल इलाकों में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा की कमी है। इसके लिए वे आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखेंगे और लुधियाना में इंडस्ट्रियल इलाकों में पीपीपी मोड पर हॉस्टल सुविधा पर काम करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों से लेबर को लाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...