पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पक्षियों को पानी पिलाने के लिए एनजीओ ने बांटे कसोरे

पक्षियों को पानी पिलाने के लिए एनजीओ ने बांटे कसोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी के मौसम में पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए एनजीओ एक आस द्वारा अपने सदस्यों व अन्य लोगों को मिट्टी के कसोरे बांटे गए। भाई रणधीर सिंह नगर में स्थित एनजीओ के आफिस में मीटिंग में चेयरपर्सन सिम्मी पशान चोपड़ा की अगुवाई में कसोरे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा करना उत्तम कार्य है। सामाजिक कार्यों के चलते पशु पक्षियों के लिए भी आगे आकर काम करना चाहिए। मीटिंग मं अभी 200 कसोरे बांटे सदस्यों व अन्य राहगीरों को दिए गए। आने वाले समय में स्कूली बच्चों के साथ मिल कर पशु-पक्षियों की सहायता के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद इलाका पार्षद सीमा कपूर, सरबजीत कौर, चिंकी गांधी, रीना वर्मा ,गोल्डी सिंह, संदीप कौर , सर्वण मल्होत्रा नीरू वर्मा अपने घरों की छतों पर दाना पानी रखने का प्रण लिया।

मेंबरो ने राहगीरों को 200 कसोरे बांटें।

खबरें और भी हैं...