शनिगांव में भगवान शनिदेव जी की भेंटें गाईं
लुधियाना| सतलुज दरिया किनारे स्थित शनिगांव में मंगलवार को प्रमुख शून्य प्रभु की अगुवाई में शनि जयंती मनाई गई। शून्य प्रभु ने भगवान श्री शनिदेव जी का केक काटा। इस दौरान शाम 7.15 बजे से महायज्ञ किया गया। जबकि इससे पहले शाम 4 बजे भजन संध्या शुरू हुई। इमसें सुंदर-सुंदर भगवान शनिदेव जी की भेंटें गाई गई। भक्तजनों काे संबोधित करते हुए शून्य प्रभु ने बताया कि शनि भगवान की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार की दुख कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान भगवान श्री शनिदेव जी की आरती की गई और भक्तजनों ने शनिदेव जी की मूर्ति पर तेलाभिषेक किया।