पुरुषोत्तम माह 16 मई से 13 जून तक, करें ठाकुर जी का पूजन
लुधियाना | 16 मई से पुरुषोत्तम मास का शुभांरभ हो रहा है जो 13 जून तक रहेगा। पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं कि यह माह ठाकुर जी को अत्यंत परीय है। इस माह मे ठाकुर जी के निमित्त किया जाने वाला भजन, पूजन, जप ,तप सेवा और दान कई गुणा अधिक फल दायक है। पुरुषोत्तम माह में ठाकुर जी का पूजन करने वाले भक्त ठाकुर जी को ्अति प्रीय है। इसलिए इस माह में छाकुर जी को प्रसन्न करने के लिए अष्टयाम सेवास अन्न दान, नाम संकीर्तन, जप, तप और दान करना चाहिए।