पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हीमोफिलिया एक आम रक्तस्राव, इसके डायग्नोसिस और इलाज की है भारी कमी

हीमोफिलिया एक आम रक्तस्राव, इसके डायग्नोसिस और इलाज की है भारी कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमसीएच के हेमोटोलॉजी विभागकी ओर से अहेड (एडवांसिंग हीमोफीलिया एजुकेशन अवेयरनेस एंड डायगनोसिस) नाम से वर्कशाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर पाल सिंह सिद्धू मुख्यातिथि और डॉ. मनप्रीत चटवाल, डॉ. सुखविंदर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेमोफिलिया एक आम रक्तस्राव है, लेकिन लोगों में पर्याप्त डायग्नोसिस और उपचार की कमी है। ये वर्कशॉप पंजाब के सभी मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में करवाया जा रहा है। इस दौरान डॉ. एम जोसेफ जॉन, डॉ. चेप्सी फिलिप और नैदानिक हेमेटोलॉजी विभाग के डॉ. सुवीर सिंह ने हीमोफीलिया बीमारी और इसके इलाज पर प्रकाश डाला। हेमेटो-पैथोलॉजी के डॉ नवीन कक्कड़ और डॉ. वंदना ने प्रयोगशाला के विभिन्न पहलुओं बारे बात की। फिजियोथेरेपी विभाग से डॉ. मुल्लाई ने हीमोफीलिया के मस्कुलोस्केटेल के पहचानने व उनके इलाज पर चर्चा की। कार्यक्रम में पीजीआई चंडीगढ़ के प्रमुख विशेषज्ञ क्लिनिकल हेमेटोलॉजी प्रमुख प्रो डॉ. पंकज मल्होत्रा, और बाल चिकित्सा के प्रो. डॉ. दीपक बंसल, जीएमसीएच सेक्टर 32 के डॉ. अनीता ताहलान शामिल हुए। सीएमसी अस्पताल के निर्देशक डॉ. विलियम भट्टी ने कार्यशाला आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की।

सीएमसी के हेमेटोथोलॉजी विभाग ने करवाई राज्य स्तरीय वर्कशॉप

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर पाल सिंह सिद्धू मुख्यातिथि और डॉ. मनप्रीत चटवाल और डॉ. सुखविंदर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...