भक्तों पर बरसी भगवान शनि देव जी की कृपा
शनि जयंती के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में विशेष समारोह आयोजित किया। सर्वप्रथम पंडित रवि शास्त्री, पं. दीपक शर्मा और किशोर ने विधिवत मंत्रोच्चारण से शनि देव का पूजन किया। मंदिर कमेटी के प्रधान सुदर्शन गोसाईं, एडवोकेट जतिंदर खुराना, कैशियर हर नारायण गर्ग और सुभाष माटा और अन्य भक्तों ने भगवान शनि पूजन करवाया। इस अवसर पर भक्तों ने कहा कि शनि देव जी के दर्शन करने से मन का शांति मिलती है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में भाग्यशाली भक्तों ने हवन यज्ञ में डालीं आहुतियां।
ये रहे मौजूद : आदित्य खुराना, राकेश गुप्ता, राजू मित्तल, अश्वनी बेदी, जगमोहन लाल सिंगला, अमित सिंगला, दलजीत कौर, अभिषेक गर्ग ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं।
शनि मंदिर में विशेष हवन यज्ञ कर भंडारे में की सेवा
लुधियाना | हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से शनि जयंती के उपलक्ष्य में सिविल हॉस्पिटल रोड स्थित शनि मंदिर में विशेष हवन यज्ञ कराया गया। सर्वप्रथम विद्वान पुरोहितों द्वारा पूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर भगवान शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की गई। तद्उपरांत हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल और सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। भगवान शनि देव की आरती के बाद भक्तों में प्रशाद बांटा गया। कार्यक्रम के समापन पर संगत के लिए भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर प्रधान अश्वनी बहल, सुभाष नागपाल, सतपाल सग्गड़, राजीव छिब्बड़, दविंदर बहल, दीपक चौपड़ा, संदीप गुगलानी, पंकज ग्रोवर, बलराम सहगल, राजकुमार, सुखविंदर सांबी, पं. शिव कुमार, संजीव बंसल, राजेश आहूजा आदि उपस्थित रहे।