पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मां के दरबार में भक्तों की दिखी श्रद्धा अपार

मां के दरबार में भक्तों की दिखी श्रद्धा अपार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री दुर्गा सेवक संघ की ओर से 135वीं विशाल माता की चौकी बलबीर कुमार गुप्ता की अगुवाई में राधे श्याम कालोनी, पंजपीर रोड हैबोवाल खुर्द में करवाई गई। चौकी में सर्वप्रथम शिव कुमार चावला, कविता चावला, पंकज चावला, नताशा चावला, सक्षम, टीना, रोहित, नारंग, सिद्धि ने भगवान श्री गणेश जी का पूजन करवाया। कन्वीनर संदीप गुप्ता, विजन गुप्ता, जतिंदर, रजत गंभीर ने मां का सुंदर सोने-चांदी का भवन सजाया। चौकी में होशियारपुर से किशोर शर्मा एंड पार्टी ने बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि महामाई की सुंदर भेंटों का गुणगान किया। महेश जैन, डाॅ. अशोक, नरिंदरपाल, सुनील, राजेश, मोनिका जैन, प्रदीप काला, लक्ष्मी चोपड़ा, रजनीश नरुला, ओम प्रकाश वर्मा, हेमराज, अजय बजाज, सोमनाथ, लक्की अरोड़ा ने मां के सुंदर दरबार पर फूल वर्षा की। इस मौके पर मेयर बलकार सिंह ने पहुंच कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा भजन गायक सुनील रावत ने मां के साथ बाला जी के भजनों का गायन किया। चौकी में अश्वनी गर्ग, सुभाष जौहर, परवीन सचदेवा, दीपक अरोड़ा, संजीव बंटी, राज गंभीर, संजय लूंबा, हरिमोहन भंडारी, संजीव नैय्यर ने मां श्री दुर्गा चालीसा का पाठ किया। श्री दुर्गा माता मंदिर से पंडित हरिमोहन और राजू पंडित भी विशेष तौर पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...