पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ट्रांसपोर्ट नगर में एंट्री वसूली के खिलाफ आज होगा प्रदर्शन

ट्रांसपोर्ट नगर में एंट्री वसूली के खिलाफ आज होगा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| ट्रांसपोर्ट नगर में एंट्री टैक्स हटाने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान ने जिला प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर एंट्री टैक्स न हटा तो मंगलवार को शिवसेना हिंदुस्तान और ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के समूह पदाधिकारी प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन के प्रधान मनोज टिंकू, चेयरमैन सुखविंद्र सिंह झज्ज के अनुसार जिला प्रशासन को पिछले दिनों मेमोरंडम सौंपकर एंट्री को हटाने की मांग की गई थी, किंतु जिला प्रशासन द्वारा उक्त एंट्री टोल वसूलने के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार को लुधियाना फुललोड ट्रांसपोर्टर्स और शिवसेना हिंदुस्तान के सैकड़ों सदस्य ट्रांसपोर्ट नगर की मेन एंट्री पर लगे टोल पर रोष प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...