पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टूडेंट्स ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

स्टूडेंट्स ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| जालंधर बाईपास स्थित ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। स्कूल के बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्टूडेंट्स को आतंकवाद के कारण होने वाली हिंसा, लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव, समाज और देश के विकास पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने शांति, सौहार्द, भाईचारे का संदेश देकर खूबसूरत पोस्टर तैयार किए। छठी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स शांति, सौहार्द और भाईचारे की ड्रेसेस में सजकर पहुंचे। चौथी से बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने शांति का संदेश फैलाने की शपथ ली। स्कूल प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने इस दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी समाज के लिए बेहद शर्मनाक है। इससे शांति में रहना पसंद करने वाले लोगों के जीवन पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है।

ग्रीनलैंड स्कूल के स्टूडेंट्स ने शांति का संदेश फैलाने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...