पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • चार्ट मेकिंग स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन में टिंकू और यशपाल को िमला पहला स्थान

चार्ट मेकिंग-स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन में टिंकू और यशपाल को िमला पहला स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजूरी रोड स्थित एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोड सेफ्टी वीक का आयोजन किया गया।

एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

हजूरी रोड स्थित एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोड सेफ्टी वीक का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी देने के लिए चार्ट मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसडीपी सभा के प्रधान बलराज कुमार भसीन की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चार्ट मेकिंग और स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन में टिंकू और यशपाल ने पहला, गुरुकंवल, अमन मौर्या ने दूसरा स्थान लिया। अमरजीत, बबलू कुमार और अनिकेत ने तीसरा स्थान लेने में सफल रहे। प्रिंसिपल जसवीर सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से खुद सुरक्षित रहने के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रहते हैं।

खबरें और भी हैं...