पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकजोत छठे, जागृति रही सातवें स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से घोषित पीजीडीसीए फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में खालसा कॉलेज फॉर वुमन की स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एकजोत कौर ने 86.2 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में छठी और कॉलेज में पहली पोजीशन हासिल की। अमनप्रीत कौर 85 पर्सेंट के साथ यूनिवर्सिटी में आठवीं और कॉलेज में दूसरी पोजिशन ली। जसलीन कौर ने कॉलेज में तीसरा स्थान लिया। एकजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और समय की पाबंदी को दिया। साथ ही कॉलेज फैकल्टी, पेरेंट्स और प्रिंसिपल के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने स्टूडेंट्स की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित पीजीडीसीए फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में आर्या कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। जागृति शर्मा ने 85.7 पर्सेंट नंबर हासिल कर यूनिवर्सिटी में सातवीं और कॉलेज में पहली पोजिशन हासिल की। गायत्री लखनपाल 81.3 पर्सेंट के साथ दूसरे और लोहित सिंगला 80.4 पर्सेंट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज सेक्रेटरी सतीशा शर्मा और प्रिंसिपल डॉ.सविता उप्पल ने स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों को इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल करने और कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

एकजोत कौर

जागृति शर्मा

खबरें और भी हैं...