लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी डे मनाया गया। टीचर्स ने स्टूडेंट्स को इस दिन के महत्व और जैव विविधता को बनाए रखने की जरूरत के बारे में जानकारी दी। जैव विविधता की कमी होने के कारण आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। इस मौके पर जैव विविधता संरक्षण पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। चौथी और पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने कोलाज मेकिंग कंपीटिशन में हिस्सा लिया। प्रजातियों में विविधता और भू-दृश्य में विविधता थीम पर स्टूडेंट्स ने कोलाज बनाए। इसके अलावा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने इन सभी गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना चाहिए, जिससे प्राकृतिक आपदा को रोका जा सके।
बीसीएम में मनाया इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी डे