लुधियाना| कर्मसर कॉलोनी स्थित एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेल्दी टिफिन कंपीटिशन का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से लेकर तीसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया। बच्चे विभिन्न तरह के न्यूट्रीशियन से भरा टिफिन लेकर आए। बेस्ट टिफिन को इनाम भी दिए गए। स्कूल प्रेसिडेंट डीपी शर्मा, मीना शर्मा, भुपिंदर सिंह, बलजीत कौर डायरेक्टर राधिका जैन और प्रिंसिपल सुनीता कुमारी ने स्टूडेंट्स को हेल्दी भोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को रोजाना अपने टिफिन में न्यूट्रिशियस डाइट लाने के लिए प्रेरित किया।