लुधियाना| डीएमसीएच में दो दिवसीय इंटरनेशनल बेरियाट्रिक सर्जरी काॅन्फ्रेंस के पहले दिन लाइव वर्कशॉप कराई गई। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. आशीष आहूजा व चेयरमैन डॉ. पीएस नैन ने बताया कि लाइव वर्कशॉप में 10-12 मरीजों का इलाज किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस मौके डीएमसीएच मैनेजिंग कमेटी के सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। मंगलवार को सतलुज क्लब से डीएमसी तक ओबेसिटी रन कराई जाएगी।