पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जात पात के खिलाफ श्री हिंदू तख्त ने रिलीज किया पोस्टर

जात-पात के खिलाफ श्री हिंदू तख्त ने रिलीज किया पोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री हिंदू तख्त के धर्माधीश जगतगुरु पचानंद गिरी जी के दिशा निर्देशों पर तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में जात-पात के नाम पर समाज मे फैले भेदभाव को खत्म करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई। इसमें लोगो को सनातन धर्म को जात-पात के नाम पर बांटकर कमजोर करने की हो रही साजिशों से अवगत करवाने के लिए पोस्टर तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के उत्तर भारत प्रमुख बब्बी टांक और तख्त के जिला प्रमुख प्रचारक शिवम वर्मा ने जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर राजू डेनियल, अनुज साहनी, पिंटू कुमार, मनमोहन कुमार, मिट्ठू, इंद्रजीत पासी, हैप्पी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...