लुधियाना। गायत्री लेडीज क्लब ने सोमवार को स्थानीय रेस्टोरेंट में समर फैशन शो करवाया। इस दौरान शो की पार्टिसिपेंट्स ब्यूटीफुल अटायर में पहुंची और रैंप वॉक की, जिसमें वेस्टर्न और ट्रेडिशनल का कॉम्बिनेशन देखने को मिला। इसके अलावा क्लब मेंबर्स के लिए चांदनी थीम रखी गई थीं, जिसमें हर किसी ने व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ ब्यूटीफुल एसेसरीज कैरी की हुई थी। चांदनी थीम की विनर रवनीत कौर को अनाउंस किया गया। इसके अलावा क्लब मेंबर्स ने कई एक्टीविटीज में भी पार्टिसिपेंट किया।