स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना
माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से माता साहिब कौर जरखड़ खेल स्टेडियम में 8वां ओलंपियन पृथिपाल सिंह मास्टर हॉकी फेस्टिवल करवाया जा रहा है। मास्टर हॉकी फेस्टिवल के मुकाबलों में अकालगढ़ इलेवन ने शहीद उधम सिंह क्लब सुनाम को निर्धारित समय तक 4-4 गोल की बराबरी के बाद पैनल्टी स्ट्रोक में 3-2 से हराया। विनर टीम की तरफ से कर्मजीत सिंह ने 2, अंकुर और बलजिंदर सिंह ने 1-1 गोल किए। सुनाम से संजय कुमार ने 2, कुलबीर सिंह और राजवीर सिंह ने 1-1 गोल किया। दूसरे मुकाबले में किला रायपुर ने ताज रिजोर्ट्स को 4-2 से हराया। आधे समय तक मुकाबला 2-2 तक बराबरी पर रहा। किला रायपुर की तरफ से सुखविंदर सिंह ने 2, सरब जोत और राजविंदर ने 1-1 गोल किया। जरखड़ की तरफ से जोगिंदर सिंह और गुर सतिंदर सिंह ने 1-1 गोल किया। इस मौके पर परमजीत सिंह नीटू, जगदीप सिंह काहलो, बूटा सिंह गिल, यादविंदर सिंह तूर, क्रिशन सिंह, रोबिन सिद्धू, जगदेव सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
जरखड़ स्टेडियम में ओलंपियन पृथिपाल सिंह की खेल भावना से मनाई बरसी
माता साहिब कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ओलंपियन पृथिपाल सिंह की 35वीं बरसी को खिलाड़ियों और प्रबंधकों ने खेल भावना और सत्कार से मनाया। दुनिया के हॉकी के सुपरस्टार पैनल्टी कार्नर के किंग के तौर पर जाने जाते मशहूर खिलाड़ी ओलंपियन पृथिपाल सिंह को याद में खिलाड़ियों, प्रबंधकों और बच्चों ने उनकी प्रतिमा पर फूल भेंट करके राष्ट्रीय गान की धुन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व पीसीएस जतिंदरपाल सिंह, पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सचिव तेजा सिंह धालीवाल, जरखड़ खेलों के चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह, मुकेश शर्मा, जगमोहन सिंह सिद्धू, प्रो. रजिंदर सिंह आदि मेहमानों ने ओलंपियन पृथिपाल सिंह की यादों को सांझा करते हुए बच्चों को उनके जैसा महान खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया।
रामपाल मिडिल फिंगर से एक क्विंटल का वेट उठा गिनीज वर्ल्ड िरकॉर्ड में करवाना चाहते हैं नाम दर्ज
रामपाल सिंह अपनी मिडिल फिंगर से एक क्विंटल वेट उठाते हुए।
जन्नतप्रीत ने आॅल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। खन्ना| कलगीधर एकेडमी दुगरी की पांचवीं कक्षा की स्टूडेंट जन्नतप्रीत कौर मंडियाला ने आॅल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। डाॅ. गुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने 30 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस के लिए अपनी बेटी को कराटे गेम्स ज्वाॅइन करवाई थी, लेकिन अब बेटी उत्साह के साथ कराटे चैंपियनशिप में न सिर्फ हिस्सा ले रही है, बल्कि शानदार प्रदर्शन भी कर रही है।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना
रामपाल सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान जब अपनी मिडिल फिंगर से एक क्विंटल वेट उठाया, तो उनकी काबिलियत देख सब हैरान हो गए। इस दौरान डिप्टी मेयर सरबजीत कौर डिस्ट्रिक्ट लुधियाना, जरनैल सिंह शिमलापुरी ब्लॉक प्रेसिडेंट 2, प्रितपाल सिंह ओएचडी, राजपंथ, टोनी पंथ, जुझार सिंह सरपंच, बलविंदर सिंह एएसआई, विजय कुमार के अलावा उनके कोच अमरीक सिंह मीका उपस्थित थे। शहीद भगत सिंह नगर, धांदरा रोड के रहने वाले 47 साल के रामपाल सिंह ने बताया कि वह लगातार 4 साल से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह खेलों में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह अपने बुल्स स्पोर्ट्स अकेडमी में भी युवाआें को ट्रेनिंग देते हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। वह चाहते हैं कि सरकार और एनआरआई उनकी मदद को आगे आए, ताकि वह देश को नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार कर दे सकें।
पिछले चार साल से लगातार जूनून के साथ कर रहे हैं प्रैक्टिस
जन्नतप्रीत ब्रॉन्ज मेडल के साथ।